नीट-यूजी 2026: बलूनी क्लासेस का दमदार प्रदर्शन, 105 से अधिक छात्रों ने बनाई राज्य मेरिट में जगह

देहरादून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के परिणामों में बलूनी क्लासेस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान के 105 से अधिक छात्रों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाकर सफलता का परचम लहराया है।

इस वर्ष बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांश सैनी ने 614 अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, संस्थान के 35 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी और प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विपिन बलूनी ने कहा कि बलूनी क्लासेस लगातार प्रदेश को नीट के टॉपर और बड़ी संख्या में सफल विद्यार्थी दे रहा है तथा इस वर्ष भी यह परंपरा कायम रही है। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

नीट-यूजी 2026 में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले प्रमुख छात्रों में प्रियांश सैनी, खुशी कंडियाल, अनुष्का सिंह, प्रतिष्ठा कोटियाल, उत्कर्ष सिंह, आर्यन गुप्ता, मयांक राठी, अर्पित पंत, शुभम, अरुण कुमार, काव्या सिंह, तेजस्वा अग्रवाल, भावना गौतम, राशी सारस्वत, विवेक कुमार, वेदांश तिवारी, मोहम्मद सुहैल, प्रियांशी नेगी, सुजल उनियाल, आदित्य चौधरी, उन्नति सिंह, पुनीत कुशवाहा, पारस, एकता सिंह, दक्ष नेगी, अखिल राणा, अंशुल कुमार, अमन कुमार, मोहम्मद अरमान, बॉबी पाल, रितिक कुमार, अमीशा और सुनैना सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु संस्थान के नए बैच 21 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगे। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते प्रवेश लेकर अपनी तैयारी शुरू करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *