फादर्स डे पर देहरादून को मिली नई सौगात, प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

देहरादून। फादर्स डे के अवसर पर राजपुर रोड स्थित जाखन में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। “हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न” थीम पर आयोजित ग्रैंड ओपनिंग समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, उपहार और पारिवारिक मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों को विशेष लॉन्च ऑफर्स का लाभ दिया गया। “एनीथिंग फॉर एनीथिंग” एक्सचेंज ऑफर के तहत किसी भी ब्रांड के पुराने उत्पाद के बदले नए उत्पादों की खरीद पर 60 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की गई। इस ऑफर को ग्राहकों का भरपूर उत्साह मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्पिन द व्हील” गतिविधि रही, जिसमें प्रतिभागियों को 4,999 रुपये मूल्य का एयर फ्रायर जीतने का अवसर मिला। इसके अलावा लॉन्च डे पर विशेष छूट और कई एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे समारोह उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में पहली बार प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव द्वारा ग्राहकों को डोर-स्टेप सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम में नवीनतम तकनीक और आकर्षक डिज़ाइन वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल उपस्थित रहीं। वहीं प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से मोहित (सेल्स मैनेजर), रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी एवं नैहा खन्ना भी मौजूद रहे। समारोह का समापन ग्राहकों और अतिथियों के उत्साहपूर्ण सहभाग के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *