देहरादून। आरके फैशन इवेंट्स की ओर से आयोजित ‘मिस्टर एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026’ प्रतियोगिता में देहरादून के अरुण सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस्टर उत्तराखंड 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। 34 वर्षीय अरुण की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जिसमें अरुण सोनकर ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह सम्मान हासिल किया। इस भव्य आयोजन का संचालन आयोजक केइआरा शर्मा और रोहन कर्णवाल ने किया। कार्यक्रम को देवभूमि यूनिवर्सिटी का सहयोग मिला, जबकि श्री राधा रानी ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन और यूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स सहयोगी साझेदार रहे। शो के एंकर शुभांग वालिया रहे। शो डायरेक्टर प्रणय दीक्षित, मैनेजमेंट हेड सौरभ छेत्री तथा बैकस्टेज संचालन की जिम्मेदारी प्रीति शर्मा ने संभाली। प्रतिभागियों के मेकअप की जिम्मेदारी बेलेज़ा देहरादून और अब्दुल मेकओवरज़ की टीम ने निभाई। खिताब जीतने के बाद अरुण सोनकर ने आयोजकों, निर्णायक मंडल, अपने परिवार और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मिस्टर उत्तराखंड 2026’ का सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की प्रेरणा देगी।
