बरसात से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, महापौर सौरभ थपलियाल ने तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम देहरादून ने तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर की स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, गौशालाओं के संचालन और मानसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में महापौर थपलियाल ने कहा कि शहर में कूड़ा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने गौशालाओं के बेहतर संचालन, पशुओं के समुचित रखरखाव और संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया। मानसून के मद्देनजर महापौर ने नालों की समयबद्ध सफाई, जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे बरसात के दौरान शहर में जलभराव और अन्य समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इसके अलावा महापौर ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त आलोक पांडेय, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आनंद शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *