मिशन 2027 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर मजबूत होगी चुनावी रणनीति

– तरुण चुग बोले- हर वोट तक पहुंचना और हर बूथ जीतना होगा लक्ष्य
– धामी ने कार्यकर्ताओं से ‘जहां कम, वहां हम’ के संकल्प के साथ जुटने का किया आह्वान

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। देहरादून में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और एक-एक मतदाता तक पहुंचने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए बूथ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए हर मतदाता से संपर्क स्थापित करना होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर जनता में सकारात्मक माहौल है। अब संगठन की जिम्मेदारी है कि इस जनसमर्थन को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। तरुण चुग ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की उपलब्धियों के बल पर प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक परंपरा को बदला है। अब लक्ष्य उत्तराखंड को भाजपा का मजबूत गढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और त्रुटिहीन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत का आधार है। उन्होंने कहा कि ‘जहां कम, वहां हम’ की रणनीति के तहत कमजोर क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को मजबूत करने और मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में सहयोग करने की अपील की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना सभी राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।बैठक में एसआईआर केंद्रीय टीम के सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर जरूरी तैयारियों और प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी, प्रदीप बत्रा समेत कई विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *