60 साल के बुजुर्ग बने छात्र, पढ़ा ककहरा

– एसबीपीएस में नये शैक्षणिक सत्र का रोचक ढंग से आगाज
– छात्रों को एक्टिव रहने की सीख और संस्कारों की पाठशाला

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में मंगलवार को नए सत्र 2026-27 का आगाज एक अनोखे ढंग से हुआ। 6 बनाम 60 उम्र‘ की थीम पर स्कूल में लगभग 40 बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष (मास्टर्स स्टूडेंट्स) स्कूल ड्रेस में कंधे पर बैग लटकाए और हाथों में वाटर बोटल लिए पहुंचे। इन बुजुर्ग अभिभावकों ने स्कूली बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में भाग लिया और बाद में बकायदा कक्षाएं भी लीं। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी का कहना है कि पहल का उदेश्य बच्चों को नैतिक संस्कार देने के साथ ही यह संदेश भी देना था कि बुुजुर्ग होने पर भी एक्टिव और स्वस्थ रहा जा सकता है।
एसबीपीएस में मंगलवार सुबह को स्कूली छात्रों को यूके मास्टर्स के बुुजुर्ग सदस्यों को एक बार फिर से अपने जीवन के सुनहरी दिनों में लौटने का अवसर मिला। डेªस पहनकर, कंधे में बस्ता लटकाए ये बुजुर्ग छात्र सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे। यहां इनका तिलक लगाकर और छात्रों द्वारा तालियां बजाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल में दाखिला लिए नये बच्चों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान नये छात्रों को स्कूल में चलने वाली स्पोर्ट्स एकादमियों के बारे में अवगत कराया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि एशियन गेम्स में बाक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन अवार्डी पदम बहादुर मल्ल ने सभी छात्रों को नये शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। विशेष अतिथि पूर्व डीएसपी दिनेश ढौंडियाल ने भी स्कूल के एमडी विपिन बलूनी की सराहना की कि उन्होंने दो पीढ़ियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर खड़ा कर दिया, ताकि बच्चों के सामने उनका आदर्श हो।
बुजुर्ग अभिभावकों ने दिन भर में विभिन्न कक्षाएं लीं। इस दौरान उन्हें साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी गयी। साथ ही गढ़वाली में पढ़ाया गया। इसके अलावा उन्हें स्कूल की विभिन्न एक्टिविटीज की जानकारी दी गयी। साथ ही सभी ने स्कूल में आज के अनुभव का फीडबैक भी दिया गया। स्कूल सभागार में बुजुर्ग अभिभावकों ने अपने स्कूली दिनों को याद किया और आज के अनुभव साझा किये। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, समस्त टीचर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *