ग्राफिक एरा में इंडक्शन प्रोग्राम शुरू
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राआें के लिए पहला दिन उत्साह, ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहा। छात्र-छात्राआें और उनके अभिभावकों को यूनिवर्सिटी का माहौल एक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ। हर आेर मुस्कानें, कैमरे की चमक और भविष्य की उम्मीदों से भरी निगाहें दिखीं।
बृहस्पतिवार को ग्राफिक एरा नए छात्र-छात्राआें से गुलजार रहा। उन्होंने विवि की इमारतों, हर-भरे लान, लाइब्रेरी, प्लेग्राउंड और अत्यधाुनिक प्रयोगशालाआें को देखा। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों ने यूनिवर्सिटी की खूबसूरत लोकेशंस पर सेल्फी और ग्रुप फोटोस लेकर इस खास दिन को कैमरे में कैद किया। अभिभावकों ने भी विवि की अनुशासित व्यवस्था, सुरक्षित माहौल और शैक्षणिक संस्कृति को देखकर संतोष और गर्व जताया। विवि में नए छात्र-छात्राआें के स्वागत के लिए सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में इंडक्शन प्रोग्राम ‘इगाइट‘ का आयोजन किया। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल डिग्री देने वाली संस्थान नहीं है, बल्कि मूल्यों, चरित्रों और जिम्मेदारियों से भरे जीवन को बनाने का आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राआें को तकनीकी शिक्षा के साथ—साथ विभिन्न क्लब्स, स्पोट्र्स, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियां में भी भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। आइस ब्रेकिंग सेशन ने छात्र-छात्राआें को विभिन्न टीम आधारित गतिविधियों, इंटरएक्टिव टास्क्स और प्रेरणादायक अभ्यासों के माध्यम से एक-दूसरे को जानने का अवसर दिया। कार्यक्रम के दौरान डा. साक्षी गुप्ता ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राआें को विवि की बिल्डिंग्स, लैब्स, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाआें से परिचित कराया। इस मौके पर प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, रजिस्ट्रार डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन आफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डीआर गंगोडकर, बीटेक प्रथम वर्ष के कोअर्डिनेटर डा. हिमांशु गोयल आदि मौजूद रहे।
