- शिक्षा मंत्री ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा देश में एक सितम्बर मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पांच संकल्पों की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चलाये जाने वाले मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विवि इकाई के अध्यक्ष डा. एचसी पुरोहित, राष्ट्रीय महिला प्रमुख डा. अलका सूरी, डा. दीपक भट्ट, डा. कमल बिष्ट, दून विवि इकाई की महामंत्री डा. प्राची पाठक, डा. हिमानी शर्मा, डा. कोमल, डा. आशा राम गैरोला समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।
