देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला
– उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल
देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्चुवल माध्यम से शुक्रवार को देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें लगभग 51,000 नव नियुक्तो को नियुक्ति पत्र जारी किये गए।
शुक्रवार को देहरादून स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेले में उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । उन्होंने उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायको एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14 , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
बतौर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी नव नियुक्त युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से तत्परता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाने एवं देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता रहेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएँ, अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अरविन्द खण्डूरी सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की झरना दलाई, एचआर ऑफिसर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे I
