रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला

चमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने पैदल आगे बढ़ते हुए घटनास्थल तक पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायल ट्रैकर तक पहुंच बनाई। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में SDRF जवानों ने आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम पहाड़ी रास्ते से होते हुए रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *