हल्द्वानी। टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की प्रमुख दो और तीन-पहिया टायर ब्रांड यूरोग्रिप टायर्स ने नैनीताल जिले के भवाली में अपने 20वें एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर का शुभारंभ किया। कंपनी के अनुसार, नए स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण टायरों के साथ विशेषज्ञ सलाह और पेशेवर टू-व्हीलर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
नए रिटेल आउटलेट का उद्घाटन विशेष अतिथियों, यूरोग्रिप टीम के सदस्यों और व्यवसायिक साझेदारों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर टी.के. रवि, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड ने कहा कि यूरोग्रिप ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर टायरों की विस्तृत रेंज के साथ विशेषज्ञों की सलाह और पेशेवर सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। भवाली स्थित नए स्टोर में अलग-अलग पैटर्न और आकार के यूरोग्रिप टायर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के टू-व्हीलर्स के लिए डिजाइन किए गए ट्यूब, चुनिंदा ब्रांड्स के ल्यूब्स और बैटरियां भी यहां मिलेंगी। कंपनी के मुताबिक, स्टोर का उद्देश्य स्कूटर और मोटरसाइकिल से लेकर मिड-रेंज परफॉर्मेंस तथा एडवेंचर टूरिंग बाइकों तक की राइडिंग जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करना है।
स्टोर पर प्रोफेशनल टायर फिटमेंट, टायर केयर, पंचर रिपेयर और एयर प्रेशर चेक जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही ग्राहकों को वारंटी संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी। कंपनी के अनुसार, मेहसाणा, नोएडा, बरेली, हैदराबाद, पानीपत, बहराइच, लुधियाना, दिल्ली और अलाप्पुझा में हाल में स्टोर शुरू किए गए हैं। इसके अलावा यूरोग्रिप के चेन्नई, मैसूरु, पटना, फर्रुखाबाद, अहमदाबाद, राजकोट और अलीगढ़ में भी रिटेल एक्सपीरियंस स्टोर संचालित हैं। भवाली स्टोर के साथ कंपनी ने उत्तराखंड समेत देश में अपने ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क के विस्तार को आगे बढ़ाया है।