गरबा नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति ने समा बांधा

  • एसजीआरआर बंसत विहार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
  • टैगोर सदन ने जीती ओवर आल ट्राफी

देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बंसत विहार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। समारोह में शानदार प्रदर्शन करते हुए टैगोर सदन ने ओवर आल ट्राफी अपने नाम की

बसंत विहार स्थित स्कूल परिसर में समारोह का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल ने छात्रों को अभी से ही लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए जी—जान से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ—साथ बच्चों में संस्कार भी होना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने और सोशल मीडिया का उपयोग समझदारी से करने का भी संदेश दिया। एसजीआरआर मिशन के एजुकेशन आफिसर वीसी नौटियाल और विनय मोहन थपलियाल ने  भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डा. सुनीता रावत ने विद्यालय के उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अंतर सदनीय प्रतियोगिता में शारीरिक व्यायाम की संगीतमय प्रस्तुति दी जिसमें अशोक सदन प्रथम, शिवाजी और टैगोर सदन ने  द्वितीय एवं रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व समारोह में मिडिल ब्रांच के छात्रों ने गरबा नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं प्राइमरी ब्रांच के छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गोवा कार्निवल की मनमोहक छटा बिखेर कर सभी को आकर्षित किया। समारोह में ओवर आल ट्रॉफी टैगोर सदन के छात्रों ने अपने नाम किया। समारोह का संचालन सुनीता नेगी ने किया।

समारोह में बसंत विहार सोसायटी एसएस कोठियाल, शशि कपूर, विशाल सावन ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संयोजन ऋतु गुप्ता, प्रमोद रावत और डा. सुधांशु ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में मिडिल ब्रांच की इंचार्ज मनीषी मेहरा, प्राइमरी ब्रांच की इंचार्ज मिंतुष कपूर समेत अनेक लोग मौजूद थे।

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोहा
देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स का 4१वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री, शिक्षा अधिकारी जीएस तोमर, वीएम थपलियाल, विजय नौटियाल ने किया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस वर्ष छात्रों को कुसुमलता मैमोरियल समेत अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक राखी बहुगुणा, ममता शर्मा, धर्मेंद्र नेगी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *