– शहीद स्थल पर की आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नव मनोनीत उपाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा ने शनिवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत संयम गोस्वामी ने वर्मा जी को मां का आशीर्वाद स्वरूप चुन्नी भेंट की तथा विशेष पूजा-अर्चना कराई।
इसके बाद अशोक वर्मा देहरादून स्थित शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी तथा देहरादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वर्मा जी को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने नए दायित्व पर ईश्वर, उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वर्मा ने विश्वास जताया कि वे पूरी ताकत से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे और 2027 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार उत्तराखंड में दोबारा बनेगी।
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा कुकरेती, उपाध्यक्ष विनोद सागर, अधिवक्ता दीपक त्यागी, सौरभ दूसेजा, कपिल अरोड़ा, आशुतोष गोसाईं, संदीप रोहिल्ला, मनीषा दूसेजा, मोहन खत्री, प्रभात डंडरियाल, गोल्डी, गुड्डू पैंथरी, टोनी पलटा, गौरव खण्डूरी, सुरेश नेगी, धर्मपाल रावत, गणेश डंगवाल, रघुवीर चौहान, पूर्ण सिंह लिंगवाल, धर्मपाल सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
