जेईई एडवांस्ड 2026 में आकाश देहरादून के 16 छात्रों ने मारी बाजी, वेदांश बहुगुणा रहे टॉपर

देहरादून। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) देहरादून के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 16 छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

देहरादून केंद्र के छात्र वेदांश बहुगुणा ने 199 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1392 हासिल की और केंद्र के साथ-साथ शहर के टॉपर बने। वहीं वेदांत सिंह रौतेला ने 157 अंकों के साथ एआईआर 4698 प्राप्त की। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में आदित्य शर्मा (एआईआर 6356), अरुणाभ निधि शर्मा (एआईआर 7505) और प्रक्षाल जैन (एआईआर 9162) शामिल रहे। संस्थान के अनुसार सभी सफल छात्र आकाश के क्लासरूम कार्यक्रम से जुड़े थे, जहां उन्हें विषयों की गहन समझ, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित मॉक टेस्ट, अध्ययन सामग्री और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है और इसे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *