विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार 

देहरादून। देहरादून जनपद विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 120 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस टीम द्वारा कुल्हाल चौकी क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पौंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन (HR-47-H-9508) को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार तीन व्यक्ति संदिग्ध व्यवहार करते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 120 पेटी 9 वन मेक (One Make) अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में निवासी भिवानी (हरियाणा) जय सिंह (चालक), अमित कुमार, चरखी दादरी (हरियाणा) निवासी मंजीत शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *