- महानगर कार्यालय में चलाई गई गृह मंत्री के भाषण की वीडियो क्लिप
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव सुधार पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गये भाषण की वीडियो क्लिप को बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के भाषण को सुना।
मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सदन के जरिये 140 करोड़ जनता को समझाने का प्रयास किया की विपक्ष द्वारा एसआईआर को लेकर देश में एक भ्रम फैलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान वोटों की चोरी करने वाली एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का काम करती आई है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर जाकर बताना होगा कि वोट चोरी कैसे रोक सकते हैं, ताकि देश की जनता सही मतदान से सही नेतृत्व चुन सके। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल ने गृहमंत्री के भाषण पर चर्चा की और पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस मौके पर दायित्व धारी विनोद उनियाल मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल, डा. देवेंद्र भसीन, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड$, संध्या थापा, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश, समीर डोभाल, सुरेंद्र राणा, मीडिया संयोजक अक्षत जैन, उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, बलदेव नेगी, कुलदीप पंत, यासमीन आलम खान, सुरेंद्र, सुमित पांडे, राहुल लारा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
