अप्रैल में होंडा की शानदार रफ्तार, बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी

देहरादून। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अप्रैल 2026 में कुल 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में यह बिक्री 4.80 लाख यूनिट्स थी। इस प्रकार कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

कंपनी के अनुसार अप्रैल 2026 में घरेलू बाजार में 4.84 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 4.22 लाख यूनिट्स था। घरेलू बिक्री में 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। अप्रैल 2026 में कंपनी ने 79,600 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 57,900 यूनिट्स था। इस तरह निर्यात में 37.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।इस अवसर पर कंपनी के प्रेसिडेंट एवं सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि कंपनी अनुशासित और लगातार निष्पादन के जरिए ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर बाजार में सभी सेगमेंट्स में मांग मजबूत बनी हुई है और कंपनी बाजार की जरूरतों के अनुसार तेजी से प्रतिक्रिया देती रहेगी। उन्होंने बताया कि एचएमएसआई अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और देशभर में फैले 7,000 से अधिक टचपॉइंट्स के नेटवर्क के जरिए लगातार विकास कर रही है। कंपनी का लक्ष्य दीर्घकालिक और स्थायी विकास सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *