देहरादून। डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. कौशल कुमार ने रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. एसवी त्यागी को चीफ प्रोक्टर नियुक्त किया है। डा.त्यागी इससे पहले भी चीफ प्राक्टर के पद पर तैनात रह चुके हैं। सोमवार को डा. त्यागी ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर डा. मनमोहन सिंह जस्सल, प्रो. डीके त्यागी, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. गोपाल क्षेत्री, डा. अतुल सिंह, डा. गम्भीर सिंह चौहान, डा. अनिल पाल, डा. राकेश पाठक, डा. सविता चुनियाल, प्रो. मनोज जादौन, डा. मनमोहन जुवांठा, डा. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, प्रो. प्रशान्त सिंह, डा. विनोद गुप्ता आदि शिक्षक मौजद थे।