देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कनिष्क सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 169 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, लिवर फंक्शन टेस्ट, यूरिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित यह चौथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर है और आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. शैली गुप्ता और डॉ. रितु बडूनी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से आयोजित स्वास्थ्य शिविर सच्ची जनसेवा का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। कैंट विधायक सविता कपूर ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वर्गीय नीलम अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है और “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को चरितार्थ करता है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा तथा उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि वे ट्रस्ट द्वारा आयोजित सभी चार स्वास्थ्य शिविरों में सहभागी रहे हैं और यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।
शिविर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अनिल वर्मा, रितु गोयल, धन प्रकाश गोयल, पीयूष मौर्य, त्रिलोक सजवान, आनंद सिंह पुंडीर, पवन खरोला, महेश जोशी, राजकुमार जायसवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में लोकेश, हिमानी, काजल, सृष्टि, दिव्यांशी, राखी, दिनेश, करीना, मीना, अभिषेक और अंशुल ने तकनीशियन के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शोभित जैन, राघव गोयल, सुरभि जैन, महक गोयल, आयुष अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और सार्थक अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।