– सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता
देहरादून। मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर- IX बैडमिंटन चैंंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं 2 रजत पदक जीेते। अंडर-19 बालक वर्ग में स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने इस उपलब्धि पर पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में स्कूल के खिलाड़ी देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। भविष्य में ये खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकेगे।
मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर IX – बैडमिंटन चैंंपियनशिप में एसबीपीएस के शटलरो ने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। बैडमिंटन कोच ओम सिमल्टी ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में विद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजेता टीम में रोहित चौहान, आरुष रावत एवं अथर्व तिवारी शामिल रहे। इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस टीम में आश्रय अग्रवाल, शौर्य मेहता, शाश्वत सेमवाल एवं ओम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अरिहंत तमोली एवं प्रांजल सिंह की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।