- उत्तरांचल विश्वविद्यालय में नया शिक्षा सत्र की धमाकेदार शुरूआत
- नवागन्तुक छात्रों का हुआ भव्य स्वागत
- देश भर के छात्रों ने चूना उत्तरांचल विश्वविद्यालय
देहरादून। नवागन्तुक छात्रों के भव्य स्वागत के साथ उत्तरांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा सत्र 2025-26 का आगाज हुआ। विश्वविद्यालय का कैम्पस छात्रों के स्वागत में सजाया गया था। विश्वविद्यालय के हर विभाग ने अपने-अपने अंदाज में नवांगतुक छात्रों का स्वागत किया।
शुक्रवार को स्वामी विवेकानन्द आडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभांरभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विवि के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समकालिन तकनीकों को सीखना एवं जीवन में आत्मसात करना अनिवार्य है। कुलपति प्रो० धर्म बुद्धि ने छात्रों को विश्वविद्यालय की स्वस्थ परंपराओं अवगत कराया। साथ ही पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कृतिमानों से आगे का लक्ष्य रखने की सलाह दी। उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया कि देश के सभी प्रदेशों व केन्द्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय को लाॅ, इंजीनियर, मैनेजमैंट, कम्प्यूटर साइंस, फार्मेसी, नर्सिंग, हेल्थ साइंस, लिबरल आर्ट, होटल मैनेजमैंट, अप्लाईड सांइस व एग्रीकल्चर जैसे प्रोग्रामों के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि छात्रों का लाॅ, इंजीनीयर, नर्सिंग व फार्मेसी के ओर विशेष रूझान दिखा जबकि मैनेजमैंट के क्षेत्र में अप्रत्याशित बृद्धि दिखाई दी।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं नृत्य व गीत की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. सुमित चैधरी, डा०. अमित भट्ट, डा. राधे श्याम झा, सलाहकार सौरव बड़ोनी, प्रो. एसके शाह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
