तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिंकजा

– मादक पदार्थ/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया हुआ है।

इसी कड़ी में डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पुराने सौंग नदी पुल के पास से 01 अभियुक्त नाकी उर्फ सुन्दर पुत्र स्व0 दिलीप सिंह को 06.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 महिला अभियुक्ता सपना पत्नी राम कुमार को 03 पेटी (150 टेट्रा पैक ) माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए। गिरफ्तार अभियुक्त नाकी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोगों में जेल जा चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *