भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

देहरादून। क्लेमेंट टाउन स्थित दुर्गा मंदिर से भक्तिमय माहौल में श्रीमद्भागवत सेवा जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ धारण कर चल रहे थे, जबकि महिलाएं पारंपरिक मांगलिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं। “राधे-राधे रटो, चले आएंगे बिहारी” एवं “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” जैसे मधुर भजनों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
यह यात्रा क्लेमेंट टाउन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई सुभाष नगर स्थित सेठ पन्नालाल ग्राउंड (निकट आर्य इंटर कॉलेज) पहुंची, जहां कथा स्थल पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान, समाज में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन, जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही नशा मुक्ति, धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जनजागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी शामिल है। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया है।
समिति के संरक्षक विनोद राई ने बताया कि प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता आचार्य पवन नंदन महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। यह सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें भागवत के गूढ़ रहस्यों और भक्ति मार्ग की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक विनोद राई, अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, महासचिव नवीन जोशी, कोषाध्यक्ष के.एन. लोहनी, मीडिया प्रभारी बृज किशोर यादव, गणेश, दीपक गोसाई, धन सिंह फर्त्याल, सुनील रावत, मालती राई, कादंबरी शर्मा, तारा राई, ममता राई, रेखा यादव, प्रदीप राई सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *