– सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय ट्रायल
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में नेशनल ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड पुलिस का *राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सम्पन्न हो गया। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से आए तीरंदाजों ने इस ट्रायल में भाग लिया।
मंगलवार को एमबीपीएस परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरआई राजीव सिंह रावत और स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने किया। मुख्य अतिथि आरआई श्री रावत का स्वागत करते हुए श्री बलूनी कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं में स्कूल हमेशा फोर्स के साथ खड़ा रहेगा। सब इंस्पेक्टर प्रतिभा धामी के सानिध्य में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने *रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड* की तीनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया एवं चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा कि सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल सदैव खेल एवं राष्ट्र सेवा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
