जिला रूद्रप्रयाग
आज दिनांक 18-01-2023 को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित गीता जयन्ती मास महोत्सव कार्यक्रम आंनलाइन गूगल मीट के माध्यम से विधिवत् सम्पन्न हुआ। गोष्ठी में श्रीमद्भगवद्गीता में भारतीय संस्कृति विषय में मुख्य वक्ता बैजनाथ पाण्डेय आर्य संस्कृत कालेज में दर्शन विभाग में सहायकाचार्य पद पर कार्यरत संस्कृत के ख्याति प्राप्त कवि डा0 शशिकान्त तिवारी जी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है। गीता के उपदेश मानव जीवन को पाथेय प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सह वक्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली में संस्कृत विभाग में सहायकाचार्य पद पर कार्यरत् श्री नवीन पन्त जी ने श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी उपदेशों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि धर्माधिकारी श्री बदरीनाथ धाम के आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल जी ने श्रीमद्भगवद्गीता को मानव जीवन का पथ प्रदर्शक बताया। विशिष्ट अतिथि भागवत प्रवक्ता डा0 शशांक शेखर डिमरी जी कहा कि गीता ही भारतीय संस्कृति है। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत् सहायक निदेशक डा0 चण्डी प्रसाद घिल्डियाल जी ने संस्कृत भाषा में संचालित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जनपद संयोजक श्री केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर लमगौण्डी रुद्रप्रयाग के प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 नित्यानन्द पोखरियाल द्वारा किया गया। सह संयोजक आचार्य सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डा0 हरिशंकर डिमरी, वासुदेव सेमवाल, कुलदीप मैंदोला, नवीन नौटियाल, देवी प्रसाद नौटियाल, जगदीश भट्ट, विशाल भट्ट,मानस, दिव्यांशु, जगदम्बा जशोला, शशांक,कन्हैया, वंश, ईश्वर चन्द्र,आदि उपस्थित रहे।

