भाजपा महिला मोर्चा महानगर प्रभारी डॉ. भावना डोभाल का हुआ स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा महानगर प्रभारी डॉ. भावना डोभाल का कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में महानगर प्रभारी डॉ. भावना डोभाल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी होगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास, विश्वास और जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, युवा एवं महिला सहभागिता तथा जनसंपर्क अभियान संगठन विस्तार के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए देहरादून महानगर को प्रदेश का सबसे मजबूत संगठनात्मक मॉडल बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा जानकी नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा मोना काला, मीनाक्षी गोदियाल, हेमा परिहार, गिरिजा सेमवाल, सृष्टि ढोंडियाल, सुनीता भट्ट, रेखा उनियाल सहित महिला मोर्चा एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *