– छह लेयर पर तैयार किया नया अकादमिक सिस्टम
देहरादून। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित, परिणामोन्मुखी और प्रभावी बनाने के लिए आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। नया अकादमिक सिस्टम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिट्सैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कंपनी इसे अपने जेईई तैयारी तंत्र के बड़े विस्तार के रूप में पेश कर रही है।
इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 की खासियत इसकी छह स्तंभों पर आधारित 360 डिग्री तैयारी व्यवस्था है। इसमें कक्षा में पढ़ाई, अध्ययन सामग्री, अभ्यास, परीक्षा, परिणामों का विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को एकीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने के बजाय उनकी कमजोरियों की पहचान कर प्रदर्शन में लगातार सुधार करना है।
आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इनविक्टस 2.0 को अनुभवी शिक्षकों ने अपने दशकों के अनुभव के आधार पर विकसित किया है। पहले इसे चुनिंदा केंद्रों पर लागू किया गया था, जहां जेईई 2026 के परिणाम उत्साहजनक रहे। अब इसे देशभर की सभी आकाश शाखाओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी और इसके बाद नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी इस व्यवस्था से जुड़ेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था से जेईई 2027 और 2028 में संस्थान के परिणाम बेहतर होंगे। सभी शाखाओं में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें नई शिक्षण प्रणाली और इसकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके।