– मेयर सौरभ थपलियाल ने किया शुभारंभ
– संचालक दिव्यम अग्रवाल की पर्यावरण संरक्षण की पहल
देहरादून। शहर में कारोबार की नई शुरुआत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। चकराता रोड स्थित बल्लूपुर चौक के सीएसएम स्क्वायर में सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने ताशी रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक दिव्यम अग्रवाल ने देहरादून को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शहर में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया।
शुभारंभ समारोह में मेयर थपलियाल ने कहा कि तेजी से विस्तार लेते शहर में हरियाली का संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। ऐसे में व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को जोड़ने की पहल सकारात्मक संदेश देती है। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश गड़िया और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भावना डोभाल ने संचालक और उनकी टीम को बधाई देते हुए कारोबार की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रेस्टोरेंट के संचालक दिव्यम अग्रवाल ने 500 पौधे लगाने की पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के साथ ही लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ताशी रेस्टोरेंट के शुरू होने से बल्लूपुर चौक और आसपास के क्षेत्र में खानपान के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है।