एसबीपीएस: ‘द माइंड सिंक‘ को कक्षाओं में किया लागू, कार्यक्रम लागू करने वाला पहला स्कूल

– इस कार्यक्रम से बच्चे भावनात्मक और दिमागी तौर पर होंगे मजबूत: विपिन बलूनी

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) प्रदेश का पहला स्कूल बन गया है जहां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और विकास के लिए ‘द माइंड सिंक‘ शिक्षा कार्यक्रम लागू किया गया है। कार्यक्रम के तहत बच्चों को भावनात्मक तौर पर मजबूत बनाना है और उनके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखना है।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि मौजूदा दौर में छात्र प्रतिस्पर्धा वअन्य कारणों से तनाव ग्रसित रहते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है और उन्हें भविष्य के लिए भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। यह कार्यक्रम छात्रों को तनाव और अवसाद से दूर करेगा और साथ ही उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को विकसित करेगा। एनसीईआरटी और एनईपी 2020 के तहत द माइंड सिंक कार्यक्रम स्कूलों के लिए एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक बुद्धिमत्ता , सहानुभूति, और लचीलेपन को विकसित करना है। यह कार्यक्रम कक्षा एक से 10 तक के लिए तंत्रिका विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान पर आधारित एक शोध-समर्थित पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित शिक्षकों को सर्टिफाइड मेंटल हेल्थ एजुकेटर्स के रूप में सम्मानित किया गया। ये शिक्षक अब छात्रों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और जीवन कौशल की शिक्षा देंगे। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने कहा कि,“आज के समय में बच्चों का मानसिक रूप से सशक्त होना बेहद आवश्यक है। ‘द माइंड सिंक’ जैसे कार्यक्रम उन्हें आत्मविश्वासी, संतुलित और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के प्रयास शिक्षा को नई दिशा देते हैं, जहां पढ़ाई के साथ-साथ भावनात्मक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *