शिक्षार्थियों को इग्नू की शिक्षण प्रणाली से कराया अवगत

  • डीएवी पीजी कालेज में इग्नू की इंडक्शन मीटिंग सम्पन्न

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रविवारको ठाकुर पूरण सिंह नेगी आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र की समन्वयक डा. ओनिमा शर्मा ने शिक्षार्थियों को इग्नू की शिक्षण प्रणाली से अवगत कराया। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. एके डिमरी ने आनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और संकल्पित रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने का संदेश दिया। उप क्षेत्रीय निदेशक डा. राजीव, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. जगदम्बा प्रसाद ने विभिन्न कार्यक्रमों, असाइनमेंट, काउंसलिंग, परीक्षाओं तथा शिक्षार्थी सहायता सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर डा. नैना श्रीवास्तव, डा. अमित कुमार शर्मा, डा. विकास चौबे, प्रो. अंजु बाली पांडे, डा. सत्यम द्विवेदी, डा. एसी बाजपेई, डा. नग्मा इरफान आदि ने विचार व्यक्त किये। डा. विकास चौबे ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *