सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग: एसबीपीएस के आठ मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में, दूसरे दिन हुए 200 रोमांचक मुकाबले

– अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 200 मुकाबले खेले गए। मेजबान एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मुक्केबाजों को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ जी.डी. गोयनका स्कूल के संस्थापक निदेशक के.एन. नौटियाल और विद्यालय के अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच दुर्गा थापा क्षेत्री, अंतरराष्ट्रीय स्टार थ्री रेफरी प्रीतम टोकस तथा बॉक्सिंग ऑब्जर्वर अमित चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में आरव सिंह, शिविका, सुहानी, आव्या, सुकृति, अभिनव और लैला ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में वासु नेगी ने भी अंतिम आठ में जगह बनाकर विद्यालय की उम्मीदों को मजबूत किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विपिन बलूनी ने कहा कि सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *