– नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन एमटीबी रेस में जीता सिल्वर मेडल
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के उदयीमान साइकिलिस्ट अश्विन रौथाण ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के तहत आयोजित माउंटेन टेरैन बाइकिंग चैलेंज प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 200 से भी अधिक साइकिलिस्टों ने भाग लिया था।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अश्विन रौथाण की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग में अश्विन देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करेगा। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा सीमांत नीति घाटी में आयोजित तीन दिवसीय नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के तहत 2 जून 2026 को माउंटेन टेरैन बाइकिंग चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीति घाटी एक अत्यंत दुर्गम इलाका है, जहां सामान्य तौर पर चलने में भी सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसी विषम परिस्थितियों में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून के छात्र अश्विन रौथाण ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंडर-18 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अश्विन को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
