यमुनोत्री के गांवों में पहुंचे मनवीर चौहान, जन समस्याएं सुनीं; युवाओं से किया स्वरोजगार अपनाने का आह्वान

बड़कोट। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तीन दिवसीय दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़, मंगाण, खदालडा, सिंगाण, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट, सूरी दारगढ़, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी और मधाली समेत अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। विभिन्न बैठकों में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, कृषि और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। युवाओं के साथ आयोजित बैठकों में चौहान ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य स्वरोजगार आधारित योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और पलायन जैसी समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने की अपील की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान और पशुपालन भी यहां की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। भविष्य में यमुनोत्री धाम तक बेहतर यातायात सुविधाएं और पर्यटन गतिविधियां विकसित होने से यह क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बिजेंद्र रावत, शैलेन्द्र सिंह कोहली, मनीष कुकरेती, जीत लाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, चैन सिंह महर, डॉ. कृतम सिंह पंवार, संतोष नौटियाल, इंद्र पाल राणा, संजय कंडियाल, सचिन पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *