– विभिन्न आयु वर्ग में आठ टीमों ने लिया प्रतिभाग
– हर साल आयोजित होगी प्रतियोगिता: विपिन बलूनी
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित प्रथम स्व. जगमोहन सिंह नेगी स्मृति मास्टर्स फुटबाल प्रतियोगिता के 60 प्लस आयु वर्ग में ओएनजीसी की टीम ने प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के फाइनल में ओएनजीसी ने यूके मास्टर्स की टीम को 1-0 से पराजित किया। इस मौके पर यूके मास्टर्स स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रख्यात फुटबालर और कोच स्व. जगमोहन सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित की गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाएगी।
एसबीपीएस मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में मास्टर्स स्पोट्र्स की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्व. जगमोहन सिंह नेगी की पत्नी मधु नेगी ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी का आभार जताया। उत्तराखंड मास्टर्स स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा कि जगमोहन नेगी ने उत्तराखंड के फुटबाल को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। उनकी याद में हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड शासन के अपर सचिव और यूके मास्टर्स स्पोट्र्स एसोसिएशन के संरक्षक संतोष बडोनी ने कहा कि यह सराहनीय प्रयास है। उनके अनुसार प्रतियोगिता को और अधिक विस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता में 60 प्लस के फाइनल मैच यूके मास्टर्स और ओएनजीसी के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के 15वें मिनट में ओएनजीसी के कमल बत्र्थवाल ने एकमात्र गोल किया। इसके अलावा डीबी फुटबाल क्लब ने यूके मास्टर्स रेड को एक-शून्य से पराजित किया। वहीं पहाड़ी ब्याॅय ने गोरखा इलेवन को 1-0 से पराजित किया। महिंद्रा और शिवालिक के बीच भी जबरदस्त मैच हुआ। इस मैच में महिंद्रा ने शिवालिक एफसी को 2-1 से हराया। वहीं मार्निंग स्टार और उत्तराखंड एफसी के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा।
इस अवसर पर मास्टर्स स्पोट्र्स एसोएिशन के सचिव मोइन खान, डा. सुशील सिंह राणा, एन के भट्ट, निर्मला नेगी, अनीता बिष्ट, रेनु लिंगवाल, कुसुम जोशी, सुमति नेगी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
ओएनजीसी ने जीता स्व.जगमोहन सिंह नेगी स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट
