थानो रोड पर स्कूटी से 50 पाउच अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थानो रोड पर एक स्कूटी से 50 पाउच देशी माल्टा शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार सुबह प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल धन्याड़ी-पाववाला सौड़ा, थानो रोड क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध स्कूटी (पंजीकरण संख्या UK07AA0516) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग से 50 पाउच माल्टा ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद वाहन चालक सुरेश पुत्र श्यामलाल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी टीम ने शराब के साथ स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *